देश में अग्निवीरों के लिए 4 साल बाद रोजगार ढूंढने हेतु रक्षा मंत्रालय ने की पहल…… कंपनियों से की बातचीत

भारत में पहला इस बार अग्निवीर बैच भर्ती हुआ है। बता दें कि सेना में 4 साल की सेवा देने के बाद जो भी अग्निवीर वापस लौटेंगे उनके लिए वैकल्पिक रोजगार की संभावनाएं सरकार अभी से तलाशने लगी है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने निजी क्षेत्र से जुड़े देश की आधा दर्जन रक्षा उत्पादन कंपनियों के साथ उनके यहां की नौकरियों में अग्निवीरों को विशेष मौका देने को लेकर बातचीत की है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय का यह कदम अग्निवीरों के लिए वैकल्पिक रोजगार हेतु सकारात्मक संकेत दे रहा है और रक्षा मंत्रालय ने निजी स्वदेशी कंपनियों से आग्रह करते हुए कहा है कि वह अपनी नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए विशेष कोटे का प्रावधान करें। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के तत्वाधान में रक्षा कंपनियों की कॉरपोरेट भर्ती योजना में पूर्व अग्निवीरो को अवसर देने के लिए बातचीत सत्र का आयोजन किया और यह बैठक रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में एलएंडटी, अडानी डिफेंस लिमिटेड, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, अशोक लेलैंड सहित कई कंपनियों के अधिकारी शामिल थे तथा रक्षा सचिव का कहना था कि राष्ट्र निर्माण में जुटे विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक समर्पित और अनुशासित युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से तीनों सेनाओं में अपना कार्यकाल पूरा कर बाहर निकलने वाले अग्निवीरों की विशेषज्ञता का कंपनी लाभ उठाएं और इस दिशा में उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। साथ में उन्होंने बैठक के दौरान रक्षा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अग्निवीरों के कौशल क्षमता में इजाफा करने के कुछ सुझाव भी दिए।