Uttrakhand राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा की गई बैठक……. लिए गए यह निर्णय

उत्तराखंड राज्य के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर देहरादून के सभागार में निजी नर्सिंग कॉलेजों की तमाम समस्याओं को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा एक बैठक की गई जिसमें सभी कॉलेजों के प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कई अहम निर्णय मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के द्वारा लिए गए, जिसमें नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को मान्यता एवं अन्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व समय की बचत के लिए पोर्टल लांच किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शैक्षिक कैलेंडर सहित सभी काउंसिल चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत हस्तांतरित किए जाएंगे यह तय किया गया।