बाहरी लोगों के विरोध में गंगोत्री धाम में बाजार बंद, यात्रियों को गंगाजल के लिए नहीं मिली केन

उत्तरकाशी| गंगोत्री धाम में बढ़ते रेड़ी और फंड व्यापारियों के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा| इनका कहना है कि गंगोत्री धाम में बाहर से आने वाले लोगों का कोई सत्यापन नहीं किया गया है|


शनिवार को गंगोत्री धाम में नगर व्यापार मंडल के आवाहन पर धाम में सभी व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखें| व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम में अन्य प्रदेशों से कई लोग पहुंचे हैं| इन लोगों का सत्यापन तक पुलिस नहीं करती है| साथ ही व्यापार मंडल ने पहले ही प्रशासन को अवगत कराया है कि गंगोत्री धाम के प्रमुख गेट से बाहर पार्किंग और हाईवे पर किसी प्रकार की रेडी और फड़ नहीं लगनी चाहिए| लेकिन आज स्थिति यह है कि हाइवे पर फड़ लगाई जा रही है|


जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम में जो रेड़ी और फड़ सहित माला आदि बेचने वाले लोग आए थे, उन्हें वहां से हटा दिया गया| वहीं व्यापारियों से दुकानें खोलने का अनुरोध किया गया है|
धाम का बाजार सुबह ही बंद होने से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी| स्थिति यह थी कि यात्रियों को गंगा जल भरने के लिए केन तक नहीं मिली| वही यात्री भोजन पानी के लिए भी धाम में तरसते रहे|
व्यापार मंडल के निर्देश पर किसी ने भी अपनी दुकान नहीं खोली थी|