महाराष्ट्र -: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, इन्हें बनाया गया नया राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है|


अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को नियुक्त किया गया है|


बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया| इससे पूर्व वह नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं| उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यभार समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाला था |


भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित चेताबागड़ गांव में हुआ| जब नवंबर 2000 में उत्तराखंड को देश का 27 वां राज्य बनाया गया उस समय पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी की सरकार में कोश्यारी को ऊर्जा मंत्री बनाया गया था| फिर अक्टूबर 2001 में भाजपा आलाकमान ने कोश्यारी को नित्यानंद स्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी| भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड में केवल 5 महीने ही मुख्यमंत्री रहे क्योंकि 2002 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा और कांग्रेस सत्ता में आ गई| इसके बाद 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे| 2008 से 2014 तक वह उत्तराखंड के राज्यसभा के सदस्य चुने गए|