
अल्मोड़ा। नगर में आगामी 21 अक्टूबर 2022 और 22 अक्टूबर 2022 को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही अल्मोड़ा आ रहे हैं और दो दिवसीय दौरे पर वह अल्मोड़ा का भ्रमण करेंगे।इस मामले में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा बताया गया है कि राज्यपाल कोश्यारी 21 अक्टूबर 2022 की शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा में पहुंचेंगे। जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा 22 अक्टूबर 2022 को एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ भी उनकी बैठक तय है। यहां पर उनका भव्य स्वागत करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं और शुक्रवार को 21 अक्टूबर की शाम वह सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंच जाएंगे।

