
कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का आदर्श बताने के मुद्दे पर शुरू विवाद के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मार्गदर्शन के लिए कहा| पत्र में राज्यपाल ने कहा, मैंने कभी सपने में भी छत्रपति शिवाजी महाराज जैसी महान शख्सियत का अपमान करने के बारे में नहीं सोचा|
यह पत्र उन्होंने 6 दिसंबर को लिखा था| जिसमें उन्होंने कहा कुछ लोगों ने महाराष्ट्र में एक विश्वविद्यालय में दिए मेरे भाषण के एक छोटे अंश को संपूर्ण संदर्भ से अलग कर आलोचना का विषय बना दिया है| मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और श्री गुरु गोविंद सिंह जैसी प्रतिष्ठित शख्सियतों का अपमान करने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा| राज्यपाल ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उन पर भी तंज कसा|
बताते चलें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को नवंबर में डी. लिट की डिग्री प्रदान करने के बाद एक कार्यक्रम में सीएम कोश्यारी ने कहा कि पहले जब आपसे पूछा जाता था कि आपका आदर्श कौन है तो जवाब होता था जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी| लेकिन महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की आवश्यकता नहीं है| छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने समय के आदर्श हैं तो अब अंबेडकर और नितिन गडकरी है|
