
उत्तराखंड राज्य में स्थित चारों धामों के कपाट आज दोपहर 12:58 में बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान सायंकालीन आरती भी नहीं होगी। आज चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल भी शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है जिसके चलते केदारनाथ ,बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:58 में बंद कर दिए जाएंगे और सोमवार को गर्भ गृह की साफ- सफाई तथा अन्य धार्मिक परंपराओं के बाद पूजा अर्चना और दर्शन शुरू होंगे। ग्रहण काल तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। चंद्र ग्रहण के चलते हरिद्वार में गंगा आरती भी आज दोपहर में रखने का निर्णय लिया गया था और इसके बाद अब कल सोमवार को ही गंगा आरती होगी। आज 9:56 में रात को चंद्र ग्रहण शुरू होगा और उससे पहले ही सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।