
उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस भी काफी सतर्क है और कई एजेंसियों ने अपने क्षेत्र में काफी अवैध नगदी भी बरामद की है। बता दे कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और इस दौरान शराब तथा नगदी भी काफी अधिक मात्रा में बरामद हो रही है।
चुनाव में कोई भी प्रत्याशी अवैध तरीके से वोट ना खरीद पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्कता के साथ अभियान चला रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत राज्य में तीन करोड़ 60 लाख रुपए की नगदी जब्त की गई है। सबसे अधिक जब्ती हरिद्वार से हुई है। बता दे कि यहां से 81 लाख रुपए बरामद किए गए हैं और वही उधम सिंह नगर से 71 और देहरादून से 67 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इस दौरान काफी अधिक मात्रा में शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने नगदी के साथ-साथ शराब भी बरामद की है। एनडीपीए एक्ट के मामले में पुलिस ने एक करोड़ एक लाख रुपए की जब्ती की है और एक्साइज की एक करोड़ तीन लाख मूल्य की बरामदगी हुई है।

