Live- बागेश्वर:- खोलिया विवेकानंद इण्टर कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रहीं हैं पंत जयन्ती

गरुड़(बागेश्वर) । महाकवि सुमित्रानंदन पंत जयन्ती कार्यक्रम खोलिया विवेकानंद इण्टर कॉलेज गरुड़ के प्रांगण में हर्षोल्लास व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया ।
भ्रामरी जन कल्याण समिति एवं विद्यालय परिवार के बैनर तले सम्पन्न पंत जयन्ती कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने पंत जीवनी पर प्रकाश डाला ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र जोशी ने की । समिति के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया ने अपनी लोकप्रिय विधा कणिक से उपस्थित जनों को मालामाल कर दिया ।

आगे का कार्यक्रम जानने के लिए जुड़े रहे कुर्मांचल अखबार के साथ