Legends League Cricket 2023 -: देहरादून में खेले जाएंगे तीन मुकाबले, पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी

बुधवार शाम लीजेंड्स लीग मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची| जहां से सभी खिलाड़ी देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए|


दरअसल, लीजेंड्स लीग के तीन मैच देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित हैं| इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे| देशी और विदेशी टीमों के काफी खिलाड़ी भी इसका हिस्सा बनेंगे|