
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है| इनमें तीन स्थानीय, 7 नेपाल मूल और तीन अन्य राज्य के है| रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई है, बारिश आफत बनकर बरस रही है|
बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात दी गई| जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा| इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया है| लेकिन बारिश अभी भी चुनौती बनी हुई है|
पहले 8 से 10 लोगों के लापता होने की सूचना थी, अब यह संख्या बढ़ रही है|
दरअसल, राज्य में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है| मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है|

