![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
एक बार फिर कुमाऊं में मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं| विशेषकर अगले 36 से 38 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश व हिमपात की संभावना बन रही है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है| कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने या आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है| मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है| राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुमाऊ के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है| मैदान में बदलाव की वजह से तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है| पर्वतीय जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक की आ सकता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)