
कुमाऊं के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के 10 मंदिर जल्द ही नए रंग रुप में दिखेंगे| सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत इन मंदिरों का कायाकल्प होगा|
बताते चलें कि इन मंदिरों में बागेश्वर से दो (बागनाथ, बैजनाथ), पिथौरागढ़ से दो (पाताल भुवनेश्वर, हाटकालिका मंदिर), नैनीताल से तो (नैनी देवी, कैंची धाम), काशीपुर का एक (चैता मां बालसुंदरी मंदिर), चंपावत से तीन (देवीधुरा, पाताल रुद्रेश्वर, बालेश्वर) मंदिर शामिल है|
उत्तराखंड सरकार ने मंदिरों के कायाकल्प के लिए योजना बनाने का काम नई दिल्ली की फॉर कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड को दिया है| जिसके बाद कंपनी ने सभी 10 मंदिरों का सर्वेक्षण कर लिया है| बीते रविवार को टीम ने बागेश्वर धाम के साथ ही बैजनाथ मंदिर का सर्वेक्षण किया|
जानकारी के मुताबिक चयनित मंदिरों की समिति, पर्यटन विभाग से सलाह लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए कार्य योजना तैयार कर रही है|

