
देहरादून| देश के चुनिंदा 13 शहरों में 1 अक्टूबर से 5G सेवा शुरू हो गई है| अब उत्तराखंड भी 5G सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है| उत्तराखंड अगले साल 5G सेवा शुरू करेगा| इसके लिए आईटीडीए राइट टू वे पॉलिसी में बदलाव करने जा रहा है|
पीएम नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को देश में 5जी सेवा का उद्घाटन कर चुके हैं| हालांकि उत्तराखंड के किसी शहर में अभी ये सेवा शुरू नहीं हुई है, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों और राज्य सरकार ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है|
आईटीडीए के अपर निदेशक गिरीश गुणवंत ने कहा कि 5G सेवा के लिए जरूरी उपकरण काफी नजदीक लगाए जाने हैं| इसके लिए बिजली के खंभों, बस शेल्टर सहित अन्य सरकारी संपत्तियों की मदद ली जानी है|
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 5G सेवा के लिए करीब 12 सौ मोबाइल टावर लगाए जान हैं|
