
नई दिल्ली| कई तरह के निवेश होते हैं| निवेश करना एक अच्छी आदत हो सकती है| कुछ निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन होते हैं और कुछ निवेश ऐसे होते हैं जिनमें बाजार के उतार-चढ़ाव का उनके रिटर्न में कोई लेना देना नहीं होता| जिस निवेश में बाजार की जोखिमों का खतरा नहीं होता उन्हें सुरक्षित निवेश माना जाता है| ऐसे में अगर आप अपने लिए सुरक्षित निवेश के विकल्प तलाश रहे हैं तो आज आपको पीपीएफ यानी सार्वजनिक भविष्य निधि योजना की जानकारी देने वाले हैं|
आप किसी भी डाकघर में आसानी से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं|
बता दें कि भारतीय डाक की वेबसाइट के अनुसार कोई भी भारतीय नागरिक पीपीएफ खाता खुलवा सकता है| इसके अलावा नाबालिक या मानसिक रूप से बीमार कमजोर व्यक्ति की ओर से उसके अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं| यहां खास बात यह है कि पूरे देश में डाकघर या किसी भी बैंक में केवल एक ही खाता खोला जा सकता है| पीपीएफ खाते पर 7.1 फ़ीसदी का वार्षिक ब्याज मिलता है| यह चक्रवृद्धि वार्षिक ब्याज होता है| ब्याज की गणना कैलेंडर माह के लिए पांचवी दिन की समाप्ति और महीने के अंत के बीच खाते में सबसे कम शेष राशि पर की जाती है| ब्याज प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा किया जाता है| एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम राशि 1,50,000 रुपए जमा किए जा सकते है| जमा करने की अधिकतम सीमा 1.50 लाख रुपये है| जिसमें किसी भी व्यक्ति के अपने खाते और उसके द्वारा एक नाबालिक की ओर से खोले गए खाते में जमा राशि शामिल होगी| इस सीमा के अंदर वित्त वर्ष में कितनी भी बार 50 रुपये के गुणक की किस्तों में राशि जमा की जा सकती है|
