
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाले विराट कोहली ने बीते बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वा शतक लगाया। बता दें कि कोहली द्वारा यह शतक एशिया कप के सुपर- 4 राउंड में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया गया। उन्होंने बीते बुधवार को 122 रनों की नाबाद पारी खेली। 61 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्के लगाकर उन्होंने अपना पहला वाला रूप मैदान में प्रदर्शित किया उनके इस प्रदर्शन से फैंस में काफी खुशी की लहर है। हालांकि विराट कोहली द्वारा यह शतक काफी लंबे समय बाद लगाया गया और विराट कोहली के इस शतक के लिए सबको 1020 दिनों का इंतजार करना पड़ा।
बता दें कि इस शतक के साथ ही विराट कोहली T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा बधाई भी दी गई है। सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “पहला t20 शतक, मैं आपके लिए काफी खुश हूं विराट कोहली आप इसके पूरे हकदार हैं और आपकी इस जबरदस्त पारी को सलाम, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली के पुराने दोस्त एबी डिविलियर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “विराट कोहली फिर से डांस कर रहे हैं और यह काफी मजेदार दृश्य है।” बता दें कि विराट कोहली को पाकिस्तान से भी बधाइयां मिली है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने लिखा “द ग्रेट कम बैक”। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा कि यह समान कोई खरीद नहीं सकता क्रिकेटर इसी के लिए खेलता है। शानदार शतक विराट कोहली।
इन शब्दों में सभी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को बधाइयां दी इसके अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ियों द्वारा विराट कोहली को उनके शानदार शतक के लिए बधाइयां दी गई हैं।

