उत्तराखंड में 31 से होगा खेल महाकुंभ का आगाज, पढ़े पूरी खबर

देहरादून| 31 अक्टूबर से उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 2023 का आगाज होगा| खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं|
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 4 लाख से ज्यादा प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग करेंगे| जिसमें पहली बार न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी|


बैठक के दौरान कहा गया कि हर साल खेल महाकुंभ अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होता है, लेकिन इस साल 31 अक्टूबर से दिसंबर आखिरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है|


मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ के लिए स्थान चयन, मुख्य अतिथि और आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी| इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने कहा कि खेल महाकुंभ में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई है|

ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 500, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 400 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 300 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी| इसके अलावा राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की धनराशि पढ़ाई गई है| राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को 1500, दूसरे स्थान पर 1000 और तीसरे स्थान पर 700 की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि प्रति खिलाड़ी भोजन की राशि को 225 किया गया है|