
रुद्रप्रयाग| केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वर्णमंडित हो गया है| 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारों और छत नए स्वरूप में दिख रही है|
महाराष्ट्र के एक दानी के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है| एएसआई के अधिकारियों की देखरेख में हो कार्य किया गया और बुधवार को कार्य पूरा हो गया है|
बताते चलें कि मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए पहले चांदी हटाई गई| मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में चांदी को हटाने के बाद मंदिर के भंडार गृह में सुरक्षित रख दिया गया| फिर चांदी के स्थान पर तांबा लगाया गया| गर्भगृह की दीवारों पर तांबा चढ़ाने के बाद नाप लिया गया और फिर से इस तांबे को निकाल कर वापस महाराष्ट्र ले जाया गया| जहां ताबे की परत की नाप पर सोने की परत तैयार की गई| सोने की यह परतें मंदिर के गर्भगृह, चारों खंभों व स्वयंभू शिवलिंग के आसपास की जलहरि में भी लगाई गई है| इस कार्य को 19 मजदूरों ने पूरा किया| गौरीकुंड से घोड़े-खच्चरो से सोने की इन 550 परतें केदारनाथ पहुंचाई गई थी|
