सफरनामा :- अल्मोड़ा के लिए जाना पहचाना नाम है कैलाश शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष से शुरू हुआ था सफर

Almora। विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा से पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पर अपना भरोसा जताया है कैलाश शर्मा अल्मोड़ा के लिए जाना पहचाना नाम है, वे यहां से 2002 में विधायक रह चुके कैलाश शर्मा का सियासी सफर कैसा रहा आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं।

कैलाश शर्मा के पिता का नाम गोवर्धन शर्मा है जो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं उनका जन्म ग्राम दैली विकासखंड हवालबाग जिला अल्मोड़ा में 3 सितंबर 1967 को हुआ उन्होंने स्नातक के बाद मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया, भालीखाल से ही स्वयंसेवक रहे शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ शिक्षा तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक है उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1987 में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष से हुई जिसके बाद 1989 में अभी अल्मोड़ा नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने इस दौरान उनकी राम जन्मभूमि आन्दोलन में तथा धारा 370 के खिलाफ डॉ मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में एकता यात्रा में सक्रिय भूमिका रही उन्हें जिले की पूर्व यात्रा का सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

संगठन ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर 1991 मैं उन्हें जिला महामंत्री युवा मोर्चा जिला अल्मोड़ा का दायित्व सौंपा जिसमें वे वर्ष 1995 तक रहे इस दौरान उनकी उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी भी रही 1995 से वर्ष 2000 तक उन्होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया 1996 में भी तल्ला तिखून क्षेत्र सहित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा जिसके बाद 2001 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

उत्तरांचल राज्य के पहले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें युवा प्रत्याशी के तौर पर अल्मोड़ा से टिकट दिया जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को हराकर जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे 2003 में उन्हें भारत परिसीमन आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया 2002 से 2005 तक वे गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के विधानसभा से मनोनीत सदस्य भी रहे।

वर्ष 2005 में कैलाश शर्मा उत्तरांचल लोक लेखा समिति का अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वर्ष 2007 में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने।

2017 में संगठन में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी जिसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में नैनीताल भीमताल विधानसभा के प्रभारी रहे 2019 में पौड़ी लोकसभा के प्रभारी के तौर पर भी कैलाश शर्मा को कार्य करने का अवसर मिला 2019 में ही प्रवासी प्रभारी दक्षिण दिल्ली लोकसभा की जिम्मेदारी संगठन ने कैलाश शर्मा को सौंपी जिसका भी उन्होंने बखूबी निर्वहन किया वर्तमान में कैलाश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ पिथौरागढ़ के संगठन प्रभारी भी है, वे आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अल्मोड़ा 52 विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।