चुनाव से ठीक पहले ‘आप’ को लगा बड़ा झटका………. इन नौ नेताओं ने दिया इस्तीफा

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 सर पर हैं और ऐसे में यदि किसी पार्टी के नेता एंड मौके पर उसका साथ छोड़ दे तो यह पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि इससे आगामी विधानसभा चुनाव पर पार्टी की छवि कमजोर होने के साथ-साथ पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ती है। और अब जहां विधानसभा चुनाव सर पर है तब आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र फारसी समेत 9 लोगों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

पार्टी से इस्तीफा देने वालों में महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र फारसी, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष मदन तिवारी, जिला सचिव देहरादून श्रीचंद आर्या, चन्दर वार्ड अध्यक्ष गुलफाम, उपाध्यक्ष सूरज शाह, जिला महासचिव महेंद्र सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष राजीव तोमर, वार्ड अध्यक्ष नूर मोहम्मद, धर्मपुर वार्ड अध्यक्ष राजेश अरोड़ा के नाम शामिल है।