जोशीमठ भू-धंसाव -: प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए 40 से 50 हेक्टेयर भूमि चयनित

देहरादून| जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी पुनर्वास हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है|


जानकारी के अनुसार प्रभावितों को गौचर और जोशीमठ के बीच तय भूमि पर ही शिफ्ट किया जाएगा| इसके लिए 40 से 50 हेक्टेयर भूमि चयनित हुई है|


लेकिन शासन ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह जमीन कहां चिन्हित की गई है|
भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र गांधीनगर, सिंहधार, मनोहरबाग और सुनील वार्ड में 863 भवनों में दरारें आई हैं, जिसमें से 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया गया है| असुरक्षित क्षेत्र के 253 परिवारों के 920 सदस्यों को जिला प्रशासन ने अस्थायी शिविरों में विस्थापित किया है| अभी तक इस बात का स्पष्ट खाका तैयार नहीं हुआ है कि अस्थायी शिविरों में विस्थापित कितने परिवारों का नई जगह पर पुनर्वास किया जाएगा|