
नई दिल्ली| जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी टेलीकम पाउडर दुनियाभर में वर्ष 2023 से नहीं बिकेगा| जॉनसन ने यह ऐलान खुद किया है| कंपनी ने जुलाई में अमेरिका सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को कहा कि पाउडर को लेकर उनके खिलाफ अकेले अमेरिका में 40,300 कानूनी मामले दर्ज है| इसमें आरोप लगाया गया है कि बेबी पाउडर में एस्बेस्टॉस (कार्सिनोजन) जैसे तत्व है, जो कैंसर का कारण बनते हैं| कंपनी की प्रवक्ता मेलिसा विट् ने कहा कि पाउडर की बिक्री को बंद करने का फैसला वैश्विक विश्लेषण के बाद लिया गया है| इसमें मुख्य रूप से उत्पाद की मांग और उपभोक्ताओं की पसंद का आकलन किया गया है|
हालांकि कंपनी पाउडर की सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर पहले की तरह ही कायम है| यह पाउडर 1894 से दुनिया भर में बिक रहा है| 2018 में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी को पहले से पता था कि पाउडर में कैंसर तत्व कार्सिनोजेन है| वर्ष 1971 से 2000 के बीच पाउडर के परीक्षण में कुछ हद तक कार्सिनोजेन मिला था| 123 साल पुराने पाउडर को बंद कराने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ और आम लोगों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था| हालांकि, पाउडर में कैंसर के तत्व होने के आरोप को जॉनसन एंड जॉनसन नकारता रहा है| कंपनी विवाद के बीच दावा करती है कि उनका पाउडर दशकों के परीक्षण के बाद बाजार में उतारा गया है| यह पूरी तरह सुरक्षित है| इसमें कोई भी कैंसर कारक तत्व नहीं है|
