जगदीश हत्याकांड -: पत्नी गीता को परिजनों ने संरक्षण गृह से कराया मुक्त

अल्मोड़ा| लंबे इंतजार के बाद अब जगदीश की पत्नी गीता उर्फ गुड्डी को नारी संरक्षण गृह से छुटकारा मिला है|


अब वह अपनी सास व ननद के साथ रहेंगे|
बहुचर्चित जगदीश हत्याकांड में अपने पति के हत्यारों के खिलाफ गवाही देने के बाद गीता पिछले 6 माह से नारी संरक्षण गृह में रह रही थी| अब गुड्डी को उसकी सास, ननद और परिजनों ने नारी संरक्षण गृह से मुक्त करा दिया है|
अब वह अपने ससुरालियों के साथ रहेगी|


बताते चलें की शादी के 10 दिन बाद गीता के मायके वालों ने गीता के पति जगदीश की हत्या कर दी थी| जिसके बाद गीता को नारी संरक्षण गृह भेज दिया गया| तब से सास भानुली देवी व ननद गंगा गीता को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे| बीते 13 मार्च को न्यायालय में गवाही के बाद गीता की रिहाई संभव हो पाई है| गीता को लेने के लिए उनकी सास और ननद संरक्षण गृह पहुंची|
बता दें कि गीता और जगदीश ने प्रेम विवाह किया था|