नई दिल्ली। वर्तमान समय में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और लगातार विश्व में अपना नाम बना रहा है। बता दें कि भारत अगले वर्ष साल 2024 में भारत का पहला आत्मनिर्भर मानव मिशन “गगनयान” लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा बीते रविवार को दी गई है। भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा पहला “गगनयान” लांच किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विज्ञान की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा वर्ष 2024 में भारत अब अपना पहला आत्मनिर्भर “गगनयान” अंतरिक्ष में भेजेगा। “गगनयान” कार्यक्रम को वर्ष 2022 में आगे बढ़ाने का विचार था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देर हो गई अब साल 2024 में यह लांच होगा और पहली तथा दूसरी लॉन्चिंग मानव रहित होगी। इसमें सबसे पहले रोबोट को मानव प्रतिरूप के रूप में भेजा जाएगा और यदि दोनों प्रयोग सफल रहे तो उसके बाद तीसरे लांच में मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। साथ में जितेंद्र सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि “गगनयान” की लॉन्चिंग आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रतीक होगा क्योंकि इससे देश व वहां के नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा।
Recent Posts
- गरुड़ – यूथ क्लब सर्कल आफ होप के 12 सदस्यीय दल ने बैजनाथ लेक में चलाया स्वच्छता अभियान
- बागेश्वर – सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर बागेश्वर एवं गरुड़ महायोजना को दें अन्तिम रुप – डीएम
- बागेश्वर – जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर