
भारत के लिए यहां काफी गर्व की बात है कि 4 साल पहले जो सपना अधूरा रह गया था उसके पूरे होने की उम्मीद जाग उठी है। इसरो ने आज तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान- 3 को लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान-3 को दोपहर 2:35 में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रमा की ओर भेजा गया। इस मिशन को लेकर ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के तमाम देश नजर गड़ाए बैठे हैं। चंद्रयान के लॉन्चिंग के दौरान ऐसे लोग भी मौजूद थे जो अपना अधूरा सपना पूरा होते हुए देख रहे थे। बता दें कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष और अंतरिक्ष वैज्ञानिक चंद्रयान-2 मिशन में भी शामिल थे। इसरो के पूर्व अध्यक्ष के शिवन आज चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान अपने अधूरे काम को पूरा होते हुए देख रहे थे। उन्होंने चंद्रयान-2 में अहम योगदान दिया था। उन्होंने वैज्ञानिक के राधाकृष्णन के साथ मून मिशन की तैयारी की थी और शिवन की अध्यक्षता में ही चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था जो कि तकनीकी खामियों के चलते सफल नहीं हो सका।
