क्या रूस में नहीं बची मानवता…… कीव के आसपास पड़े मिले 410 यूक्रेनी नागरिकों के शव

पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और इस बीच युद्ध को लेकर कई बार दोनों देशों के बीच वार्ता भी हो गई है मगर वह वार्ता विफल ही रही है। बता दें कि ताजा रिपोर्टों के अनुसार राजधानी कीव के नजदीक बुचा और कुछ अन्य कस्बों गांवों में नागरिकों के शव पड़े मिले हैं जिनकी संख्या 410 के करीब है। रूसी सेना वहां की आम जनता को निशाना बना रही हैं।इस घटना के सामने आते ही अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ,जर्मनी तथा यूरोपीय यूनियन ने रूस की निंदा करना शुरू कर दिया है। तथा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि अब वह रूस के प्रति प्रतिबंध लगाएंगे और यूक्रेन की सहायता करेंगे। और इस बीच यूक्रेन की राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंसकी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह रूस के प्रति कड़े प्रतिबंध लगाएं। बता दें कि बीते रविवार की शाम को रूस की सेना कीव के नजदीकी इलाके खाली करके यूक्रेन के उत्तर से निकल गई हैं। लेकिन जैसे ही रूसी सेना ने कीव के आसपास के क्षेत्रों को खाली किया वैसे ही यूक्रेन के बंदरगाहों और दक्षिणी यूक्रेन पर रूस से हमला और अधिक तेज हो गया।