
नई दिल्ली| रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ( RAW) का नया प्रमुख आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को नियुक्त किया गया है, जो 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे|
बता दें फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख है| कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया|
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रवि सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत है|
आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 2 साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे| सामंत कुमार गोयल 30 जून 2023 को अपना कार्यभार पूरा करेंगे|
