
बीते रविवार की शाम को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 15 सीजन का मुकाबला खेला गया। जिसमें पंजाब में आरसीबी को 3 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी द्वारा 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए गए। तथा वही जवाब में उतरी पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना डाले। आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया तथा आरसीबी के खिलाड़ियों को 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रन दिए। जिसके बाद जवाब में उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने अच्छी शुरुआत के साथ मैच को रोमांचक बनाते हुए 3 रनों से अपनी जीत दर्ज की। आरसीबी के खिलाफ पंजाब की तरफ से कप्तान मयंक अग्रवाल और अनुभवी शिखर धवन की जोड़ी ने शुरुआत की तथा 5 ओवर में ही टीम की तरफ से 50 रन बना लिए। तथा बिना किसी विकेट के नुकसान पर मयंक और धवन की जोड़ी ने टीम के लिए 63 रन जोड़े। बीच में इस मुकाबले का रुझान आरसीबी की तरफ हुआ मगर ओडीन स्मिथ ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट लगाकर एकदम से मैच का रुख पलट दिया उन्होंने केवल 8 गेंदों में ही 25 रन की नाबाद पारी खेलकर पंजाब के लिए इस मैच को आसान बना दिया। और अंत में 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर पंजाब ने इस मैच को खत्म कर दिया और जीत दर्ज कर ली।

