जानकारी -: व्हाट्सएप पर आया नया फीचर ‘क्रिएट कॉल लिंक’

अपने यूजर्स के लिए व्हाट्सएप क्रिएट कॉल लिंक फीचर लेकर आया है| यह उपयोगकर्ताओं को कॉल में शामिल होने के लिए कॉल लिंक बनाने की अनुमति देता है| इस लिंक को आप अपने व्हाट्सएप कांटेक्ट लिस्ट के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं|


इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन का अपडेट करना होगा| अब अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और कॉल्स विकल्प पर क्लिक करें| यहां आप देखेंगे कि लिस्ट में सबसे ऊपर ‘क्रिएट कॉल्स लिंक’ का विकल्प होगा| आपको उस पर क्लिक करना है| इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद नीचे से एक छोटा pop-up आएगा जिसमें पूछा जाएगा कि आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं या वॉइस कॉल करना चाहते हैं| इसके नीचे कांटेक्ट लिस्ट के साथ लिंक शेयर करने या यूआरएल को कॉपी करने का विकल्प दिखेगा| आप अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं| यह सुविधा अब एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध है| अगर आपका व्हाट्सएप क्रिएट कॉल लिंक फीचर को नहीं दिखा रहा है तो आपको एप स्टोर/ प्ले स्टोर से व्हाट्सएप अपडेट की जरूरत है|