महंगाई की मार -: जल्द नहीं थमेगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 137 दिनों बाद हुई बढ़ोतरी, और वृद्धि की संभावना

नई दिल्ली| पेट्रोल डीजल की कीमतों में 137 दिनों बाद शुरू हुई यह बढ़ोतरी अब जल्द थमने वाली नहीं है| जानकारी के मुताबिक कच्चे तेल की मौजूदा कीमतों के लिहाज से तेल विपणन कंपनियों को अपना मार्जिन बनाए रखने के लिए पेट्रोल डीजल की कीमतों में 19 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है| कच्चे तेल की कीमतों में 1 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि से पेट्रोल डीजल के दामों में 50 पैसे के आसपास बढ़ोतरी की आवश्यकता होती है| पिछली बार जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था तब कच्चा तेल 81.6 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था| आज कच्चा तेल 118 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है| पेट्रोल-डीजल के पिछले बदलाव के मुताबिक आज कच्चे तेल का भाव 37 डॉलर प्रति डॉलर ज्यादा है| ऐसे में तेल कंपनियों को मार्जिन बनाए रखने को पेट्रोल डीजल की कीमतें करीब ₹19 प्रति लीटर बढ़ाने की जरूरत है|