
काकामिगहारा (जापान)| चार बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है|
भारत ने जूनियर महिला एशिया कप का खिताब पहली बार जीता है| इससे पूर्व भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था| जब टीम बैंकॉक में चीन से फाइनल में 2-5 से हार गई थी| भारत ने 22वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर अनु के गोल से 1-0 से बढ़त बनाई| कोरिया ने 3 घंटे बाद पार्क सियो यिओन के गोल से स्कोर एक-एक कर दिया| नीलम ने 41वें मिनट में गोलकीपर को छकाकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ|
बता दें इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन टीमें भारत, दक्षिण कोरिया और जापान जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई हुई थी|
भारत ने पूरे टूर्नामेंट में 40 गोल किए, जबकि उसके खिलाफ चार गोल हुए|
