
नई दिल्ली। शुरुआत में शानदार जीत के साथ आगे बढ़ रही भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान और श्रीलंका से हारने के बाद एशिया कप से बाहर हो गई है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर काफी निराशाजनक है क्योंकि भारत के एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। श्रीलंका से मिली हार के बाद भारत का फाइनल में पहुंचना या ना पहुंचना किसी अन्य देश पर निर्भर था और बुधवार को पाकिस्तान की अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारत का यह सपना टूट चुका है अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारत एशिया कप से बाहर हो गया।
बता दें कि अब एशिया कप का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। एशिया कप के सुपर- 4 राउंड में भारत को सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद श्रीलंका से भी भारत को हार मिली। बीते बुधवार को पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर मैच भी जीत लिया और पाकिस्तान की जीत ने भारत की उम्मीदें खत्म कर दी। इस बार भारत एशिया कप में अपने खिताब का बचाव करने में नाकाम रहा और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा जहां पहले ग्रुप मुकाबले में भारत ने लगातार दो बार जीत हासिल की वही सुपर फोर में भारत दोनों मैच हार गया और एशिया कप से बाहर हो गया।

