नई दिल्ली। भारत में रह रहे लोगों के लिए यह काफी गर्व की बात है कि भारत पूरी दुनिया को पछाड़कर काफी तेजी से अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था संरचनात्मक बदलाव के कारण यूनाइटेड किंग्डम को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और मौजूदा विकास दर के हिसाब से इन बदलावों के साथ भारत 2027 तक जर्मनी को पछाड़ देगा जिसके बाद 2029 तक जापान को पछाड़कर भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। इन सब बातों का खुलासा एसबीआई द्वारा एक रिसर्च रिपोर्ट में किया गया है जिसमें वर्तमान समय में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस हिसाब से 2029 तक भारत जर्मनी एवं जापान को भी पछाड़ देगा।
एसबीआई के इकोनामिक रिसर्च डिपार्टमेंट द्वारा कहा गया है कि पिछले वर्ष 2021 के दिसंबर माह में भारत की अर्थव्यवस्था ने यूके को पछाड़ दिया जिसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है तथा 2029 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में सात पायदान की बढ़त होगी। भारत आगामी वर्ष 2027 तक जर्मनी एवं वर्ष 2029 तक जापान को पछाड़ देगा यह बात एसबीआई की ग्रुप चीफ इकोनामिक एडवाइजर सौम्या कांति घोष द्वारा कही गई है तथा भारत के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि साबित होगी। वर्तमान समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 3.5 फ़ीसदी है जो कि वर्ष 2027 तक बढ़कर 4 फ़ीसदी हो जाएगी। जबकि वर्ष 2014 तक यह हिस्सेदारी 2.6 फ़ीसदी थी।