भारतीय सेना हुई और मजबूत, मिले अत्याधुनिक हथियार और बख्तरबंद गाडियां

उत्तरी सिक्किम| भारत और चीन में अभी भी तनाव बना हुआ है| इसी बीच भारतीय सेना और अधिक सक्षम बनने में लगी है| इस कड़ी में चीन के साथ सीमा पर तैनात अपने सैनिकों की क्षमताओं को बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में तैनात सैनिकों को नवीनतम असाल्ट राइफल दी है| इसके अलावा आल टेरेन व्हीकल , एटीवी (सभी क्षेत्र में चल सकने वाली वक्त बंद गाड़ियां भी शामिल है|


सिक्किम बॉर्डर पर इस समय चीनी सैनिकों ने हरकतें बढ़ाई है| भारतीय सेना ने कहा इसी को देखते हुए भारतीय सेना का उद्देश्य अपनी क्षमता बढ़ाना और सैनिकों को सक्षम बनाना है| विशेष रूप से कठिन और चुनौतीपूर्ण इलाकों में तैनात सैनिकों को अपने परिचालक कार्यों को आसानी से करने में सक्षम बनाना है| सेना ने कहा कि भारतीय सेना ने पिछले कुछ वर्षों में अत्याधुनिक हथियार प्लेटफार्म और आधुनिक उपकरण शामिल किए हैं | अपने तीव्र क्षमता वृद्धि अभियान का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए एटीवी और 17.62 मिमी सिग सायर शामिल किए गए हैं|