ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार भारतीय टीम ने जीती सीरीज….. 17 रन से हराया मैच

भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज पर कब्जा किया है भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 17 रन से आखिरी मैच जीत कर यह सीरीज जीत ली है। निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 21 से भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है और महिला टीम की इस जीत ने इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर T20 सीरीज पहली बार टीम इंडिया ने जीती है आज शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाएं और ऑस्ट्रेलिया की टीम जवाब में 159 रन ही बना पाई। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की और भारत ने प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव किया कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए क्रांति गौड़ की जगह श्रेयंका पाटिल को मौका दिया इस तरह से महिला क्रिकेट टीम ने यह सीरीज अपने नाम कर ली है।

Leave a Reply