
आज मंगलवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी T20 सीरीज जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी| पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त पर है| तीसरा मैच जीतने पर भारतीय टीम सीरीज में अजेय 3-0 की बढ़त ले लेगी| बीते तीन वर्षों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 3 मैंचो की दो T20 सीरीज 2-1 के अंतर से जीती है|
बता दें, लगातार 12 वां T20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे तिलक वर्मा के लिए यह मुकाबला अहम रहेगा| पिछले दो मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला| उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 12 गेंदें ही खेली हैं| वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के सदस्य श्रेयस अय्यर की रायपुर और बेंगलुरु में होने वाले पांचवें मैच के लिए टीम में वापसी हो रही है| ऐसे में उम्मीद जताई गई है कि श्रेयस अंतिम एकादशी में तिलक के स्थान पर वापसी करेंगे|
वह अंतिम दो मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ के स्थान पर टीम की उपकप्तानी भी करेंगे| इसी कारण से तिलक से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद लगाई जा रही है|

