भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी मजबूती, बनेंगे दो नए मोटर पुल, विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी

भारत-नेपाल के बीच रास्तों को मजबूती देने के लिए दोनों देशों के बीच जल्द दो और मोटर पुल बनाए जाएगें यह दोनों पुल उत्तराखंड सीमा पर बनेंगे| राष्ट्रीय विदेश मंत्रालय ने इनके निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है|
सचिव लोनिवि डाॅ.पंकज कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है|


जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलों के निर्माण का खर्च विदेश मंत्रालय वहन करेगा| विदेश मंत्रालय ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और सचिव लोनिवि को इस बारे में पत्र भेज कर सूचना दी है| अब राज्य सरकार दोनों मोटर पुलों की डीपीआर के लिए थर्ड पार्टी निविदा आमंत्रित करेगी| जिसमें पहला पुल भारत नेपाल सीमा पर झुलाघाट में और दूसरा शिरशा में बनेगा| वर्तमान में मौजूद झूलाघाट पुल पिथौरागढ़ से करीब 38 किलोमीटर फेसले पर है| यह पुल काली नदी पर बना है और एक छोटा पुल है| उत्तराखंड और नेपाल के लोग इस पुल के जरिए साइकिल या मोटरसाइकिल से एक दूसरे की सीमा में प्रवेश करते हैं|

वे व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आते-जाते हैं| लंबे समय से यहां एक मोटर पुल बनाने की आवश्यकता महसूस हो रही है, काली नदी पर ही शिरशा में भी पुल बनना प्रस्तावित है| अब दोनों फूलों के निर्माण के लिए डीपीआर बनाई जाएगी|