इंग्लैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह…… मैच से बाहर हुए अंग्रेज

इस बार वर्ल्ड कप 2023 में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बता दे कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीते 29 तारीख को भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेला गया था और भारत ने इंग्लैंड को 100 रनो से हराकर जीत का सिक्सर लगाया है। इसी जीत के साथ भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच चुका है और इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है।

भारत के 230 रन के जवाब में इंग्लैंड 129 रन बनाकर सिमट गई। बता दें कि इंग्लैंड ने 34.5 ओवर में 129 रन बनाए। इस दौरान शमी ने चार, बुमराह ने तीन और कुलदीप यादव ने दो तथा जडेजा ने एक विकेट लिया और भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने 87 रनों की लंबी पारी खेली। प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारत अब टॉप पर पहुंच चुका है और अभी तक एक भी मैच भारत ने नहीं गवाया है। टीम इंडिया के छह मैच में 12 अंक है। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का हो गया है वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है जो 6 में से 5 मैच जीती है तथा तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 101 गेंदो पर 87 रन बनाए तथा इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के जड़े। इस पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।