
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के चलते विदेश मंत्रालय ने सीनियर राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है| 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी, वर्तमान में नीदरलैंड में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं|
सोमवार को विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि प्रदीप कुमार रावत जल्द ही चीन में भारत के राजदूत का कार्यभार संभालेंगे| अभी चीन में भारत के राजदूत के रूप में विक्रम मिश्री तैनात हैं| दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद के चलते रावत की नियुक्ति को बहुत अहम माना जा रहा है|
