
देहरादून। चंदन रामदास अब हमारे बीच नहीं है, बागेश्वर जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया है| चंदन राम दास सरल, सहज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते रहे| उनका राजनीतिक कैरियर इस बात की पुष्टि भी करता है|
चंदनराम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की। 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए।
