
कुछ दिन पहले वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करने वाली टीम इंडिया आज गुरुवार से उसके खिलाफ पांच मैचों की T-20 सीरीज खेलने उतरेगी|
बता दें, विशाखापट्टनम में होने वाला पहला मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा|
अभी तक भारतीय टीम उस हार का गम भी नहीं उतार सकी होगी कि उसे फिर से उसी टीम के खिलाफ खेलना है| जिसने उन्हें हराया था| बता दें, सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में T20 की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती तीन मैचों में उपकप्तान होंगें| आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे और वह उपकप्तान रहेंगे|

