लोगों का बढ़ता क्रेज -: ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई बादशाहत, 8 दिन में 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा जारी रखा है| फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर 118 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है| नौवें दिन यानी शनिवार को तो अपनी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है| यह फिल्म रविवार को 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी इस पर कोई शक नहीं है| शनिवार को अपने दूसरी वीकेंड में कश्मीर फाइल्स ने जबरदस्त उछाल दिखाया फिल्म ने 1 दिन में अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन करते हुए 23 करोड़ से 25 करोड़ के बीच बिजनेस किया| इस तरह की कुल कमाई पहुंची 143 करोड़ के आसपास| किसी ने सोचा भी नहीं था कि 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जिसमें कोई सुपरस्टार भी नहीं इतना बड़ा बिजनेस करेगी| कश्मीर फाइल्स आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बनने की तरफ अग्रसर है| लोगों का क्रेज इस फिल्म की तरफ और अधिक पड़ता दिख रहा है| आज रविवार है माना जा रहा है कि इसे देखने आज अधिक लोग सिनेमा हॉल पहुंचेंगे| फिल्म के टोटल 250 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने की उम्मीद जताई जा रही है| बताते चलें कि द कश्मीर फाइल्स को टक्कर देने पहले तो प्रभास की राधेश्याम रिलीज हुई, पर फिल्म का हिंदी वर्जन भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के सामने नहीं टिक पाया| इसी शुक्रवार को अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हुई| जिसने पहले दिन 13.5 करोड़ की कमाई की जो कि द कश्मीर फाइल्स के 18 करोड़ से काफी कम थी| दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इनकी तगड़ी फाइट देखने को मिली|