Income Tax -: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक, देरी होने पर देना होगा जुर्माना

वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है| बता दें, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस जरूरी काम के लिए 31 जुलाई 2023 तक समय दिया है|


अगर आपने अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो फिर बिना लास्ट डेट का इंतजार किए आज ही इस काम को निपटा लें| देरी होती है तो आयकर विभाग नोटिस दे सकता है और आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है|
बता दें, केंद्र द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई को इस बार आगे बढ़ाने की संभावना कम ही दिख रही है| एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि हम सिस्टम में सामान्य स्थिति बहाल करने के इच्छुक है| कहा गया है फिलहाल पोर्टल में कोई गड़बड़ नहीं है और हमारी टीमें इस पर बारीकी से नजर रख रही है| इस साल अब तक 2.2 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं और ये आंकड़ा बीते साल 2022 की समान अवधि में दाखिल आईटीआर से 20 फ़ीसदी अधिक है|
बता दें पिछले पूरे वर्ष में 5.83 करोड़ लोगों ने आइटीआर भरा था|