
उत्तराखंड राज्य में बीते गुरुवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने चंपावत विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए इस्तीफा दे दिया है। घर के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उस क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी और यही नहीं चंपावत में सीएम कैंप कार्यालय भी खोला जाएगा। इसके साथ ही गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के एक मंच से योजनाओं की बारिश करते हुए कहा कि चंपावत में एआरटीओ कार्यालय, बनबसा में मिनी स्टेडियम निर्माण, अमोडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा मंच तहसील में जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ- साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की भी बात कही तथा जिले को अखिल भारतीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए जाने की भी घोषणा की। तथा यह भी कहा कि पूर्णागिरी मां देवी दुर्गा मंदिर का विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। तथा चंपावत गोलू देवता घोड़ाखाल गोलू देवता और चितई गोलू देवता को मिलाकर एक विशेष गोलज्यू कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई और घोषणाएं की और विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके साथ गोरखनाथ मंदिर के दर्शन भी किए।
