उत्तराखंड की इस जेल में एक महिला समेत 55 कैदियों के एचआईवी संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी उपकारागार में बंद 55 कैदियों-बंदियो में एचआईवी संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है| इन 55 में से एक महिला भी है| इनका सुशीला तिवारी समेत अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है| संक्रमित कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद है|


बताते चलें कि हल्द्वानी उपकारागार में 1673 कैदी-बंदी है| यहां समय-समय पर इनकी स्वास्थ्य जांच होती है और संबंधित बीमारियों की दवा दी जाती है| इसके तहत बीते दिनों स्वास्थ्य जांच कैंप में 55 कैदी-बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है| इससे जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है|
जेल अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए संक्रमितों में वर्ष 2019 से लेकर अब तक मौजूद कैदी-बंदी है| इनमें से कई संक्रमित बीते कई वर्षों से पीड़ित हैं और उनका लगातार इलाज भी चल रहा है, जबकि कुछ कैदी-बंदी नए है| संक्रमितों को अलग बैरक में रखा गया है| उन्हें चिकित्सकीय सलाह से दवाई भी उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही उनकी नियमित जांच आदि की व्यवस्था की गई है|


जेल प्रशासन के अनुसार संक्रमित कैदियों व बंदियों की संख्या उनकी ज्यादा है जो एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में दाखिल कराए गए हैं| कई ऐसे हैं जो जेल के बाहर इंजेक्शन लगाकर नशा करते थे| एक ही सीरीज से कई लोगों का नशा करना इस बीमारी की वजह बताई जा रही है| एक महिला कैदी भी शामिल है| महिला कैदी का पति भी एचआईवी संक्रमित है| महिला का पति जेल से बाहर है लेकिन महिलाओं कारागार में ही सजा काट रही है| फिलहाल संक्रमितों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है उन्हें दवाइयां भी मुहैया कराई जा रही है|