![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
वर्तमान वर्ष 2023 में इस बार भारत से विदेश जाकर बसने वालों की संख्या में कमी आएगी। बता दें कि बेहतर होती इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग और सशक्त आर्थिकी के बीच 2023 में भारत से विदेश जाकर बसने और निवेश करने वाले हाय नेट वर्थ इंडिविजुअल्स यानी कि जो धनी लोग होते हैं उनकी संख्या में कमी आएगी। बता दें कि इस वर्ष भारत से 6500 एचएनडबल्यूआई के विदेश जाने की संभावना जताई जा रही है। यह सब संपत्ति और वैश्विक निवेश का अध्ययन करने वाले हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट- 2023 में कहा गया है। यह संख्या बीते वर्ष की तुलना में 1000 कम है। निवेश के लिए 10 लाख डॉलर या अधिक संपत्ति रखने वालों को एचएनडबल्यूआई माना जाता है और जहां पहले भारत इज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस की वैश्विक रैंकिंग में चौदवे स्थान पर था अब दसवें स्थान पर है। वही विदेश जाने के मामले में चीन पहले स्थान पर है। चीन से सबसे अधिक धनी लोग पलायन करके विदेश जाते हैं। रिपोर्ट बनाने में योगदान करने वाली संस्था न्यू वर्ल्ड हेल्थ के शोध प्रमुख का कहना है कि एचएनडबल्यूआई का विदेश जाना भारत के लिए विशेष चिंता का विषय नहीं है क्योंकि यहां विदेश जाने वालों से अधिक संख्या में नए करोड़पति बनते हैं लेकिन वहीं विदेश जाने की संख्या चीन में सबसे अधिक बढ़ रही हैं। चीन से सबसे अधिक धनी लोग विदेश जाकर बस रहे हैं।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)