
बागेश्वर| उत्तरायणी मेले में विभिन्न उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र है|
महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से भी स्वनिर्मित सामग्री और खाद्य पदार्थ स्टॉल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है| इन उत्पादों को मेलार्थी खूब खरीद रहे हैं|
सहेली स्वयं सहायता समूह फरसाली की मंजू मर्तोलिया और कौशल्या साह घर पर बनाई बडिया, जूस, जैम, अचार, जौं, तिल आदि सामग्री लेकर स्टॉल पर आई है| उन्होंने पहली बार उत्तरायणी मेले में अपना स्टॉल लगाया है| उनके उत्पादन भी हाथों हाथ बिक रहे हैं|
श्रीकृष्ण स्वयं सहायता समूह ज्वालादेवी वार्ड की सुनीता वर्मा के स्टॉल में विभिन्न प्रकार के होममेड अचार, रोली, गर्म कपड़े और अन्य सामान भी है| अदरक और लहसुन के अचार को लोग खूब खरीद रहे हैं| समूह में कई महिलाएं मिलकर साथ काम करती है| उनका कहना है कि मेले में लोगों की प्रतिक्रिया उत्साहित करने वाली है| अगले साल से अचारों की अधिक वैरायटी लेकर आएंगे|
