आखिरी चरण में चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चांद पर उतरेगा

बीते बुधवार को chandrayaan-3 की चौथी बार कक्षा बदली गई और वह चंद्रमा की कक्षा में पांचवी और अंतिम चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया है| यह चंद्रयान की सतह के और भी करीब आ गया| साथ ही अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा से जुड़े अपने सभी युद्धाभ्यास पूरे कर लिए हैं|


इसरो ने ट्वीट कर जानकारी साझा की, “आज की सफल फायरिंग (जो थोड़े समय के लिए आवश्यक थी) ने चंद्रयान 3 को चंद्रमा की 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया| इसके साथ चांद की ओर सभी प्रवेश चरण पूरे हुए| अब प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल (जिसमें लैंडर और रोवर शामिल है) के अलग होने की तैयारी है| बृहस्पतिवार को लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग होंगे|”
बताते चलें, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया| 5 अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था| इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 अलग-अलग चरण में प्रवेश किया| इसरो ने इन तीन हफ्तों में चंद्रयान-3 को पृथ्वी से बहुत दूर स्थित कक्षाओं में स्थापित किया|
अब chandrayaan-3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास होगा|