जरूरी सूचना -: अब हर माह मासिक परीक्षा के स्थान पर केवल चार बार होगी परीक्षाएं, पढ़े नई व्यवस्था

उत्तराखंड में सरकारी विद्यालयों में कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अब हर महीने मासिक परीक्षा के स्थान पर साल में चार परीक्षाएं होंगी| दो परीक्षाएं अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो इसके बाद होगी|


शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं| उन्होंने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि कक्षा तीन से पांचवी तक के छात्रों की पहली परीक्षा में माह में मासिक परीक्षा के स्थान पर पहली इकाई परीक्षा होगी|

इसके बाद अगस्त में दूसरी इकाई परीक्षा होगी| अक्टूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद नवंबर व दिसंबर में तीसरी और चौथी परीक्षा होगी| इसी तरह कक्षा 6 से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के अक्टूबर में अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले मई और अगस्त में परीक्षा होगी, जबकि दो अन्य परीक्षा नवंबर व दिसंबर में होगी| अक्टूबर में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद नवंबर और दिसंबर में तीसरी और चौथी परीक्षा होगी| इसी तरह कक्षा 6 से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं की अक्टूबर में अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले मई व अगस्त में परीक्षा होगी| वही कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों की पहली परीक्षा जुलाई एवं दूसरी परीक्षा अगस्त में होगी| अक्टूबर में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद तीसरी परीक्षा नवंबर व चौथी दिसंबर में होगी| अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की मासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं समय से कराई जाए|