
देहरादून | 31 दिसंबर यानी कल साल की आखिरी दिन दवा की दुकानें बंद रहेंगी| दवा कारोबारियों ने ई-फार्मेसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| इनका कहना है कि दवा के ऑनलाइन व्यापार से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है| जिस कारण केमिस्ट एसोसिएशन ने 31 दिसंबर को इसके विरोध में महाबंद की घोषणा की है| इसका समर्थन दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी किया है|

